टी-20 वर्ल्डकप विवाद सुलझाने ढाका जाएंगे ICC के 2 अधिकारी:बांग्लादेश वेन्यू बदलने की मांग पर अड़ा; BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाया था

टी-20 वर्ल्डकप विवाद सुलझाने ढाका जाएंगे ICC के 2 अधिकारी:बांग्लादेश वेन्यू बदलने की मांग पर अड़ा; BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाया था

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के 2 अधिकारी टी-20 वर्ल्ड कप विवाद सुलझाने के लिए ढाका जाएंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के डायरेक्टर इफ्तेखार रहमान ने शुक्रवार को क्रिकबज को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ICC प्रतिनिधि शनिवार को ढाका पहुंचेंगे। रहमान ने कहा- ‘हम उनके साथ बैठने को लेकर उत्सुक हैं। हमें उम्मीद है कि इस मसले का समाधान निकल आएगा।’ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होने वाली इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के साथ मोहम्मद यूनुस सरकार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। 13 जनवरी को BCB प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम ने वीडियो कॉल में नाराजगी जाहिर करते हुए बातचीत को लगभग बंद कर दिया था। अब ICC ने एक बार फिर बांग्लादेश बोर्ड से संपर्क किया। BCB ने कहा था- हम अपना फैसला नहीं बदलेंगे BCB ने मीडिया रिलीज में कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंस में हमने अपनी मांग दोहराई है। ICC ने हमें बताया है कि शेड्यूल घोषित हो चुका है। उसने हमसे भारत में न खेलने के फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। हमने अपना फैसला नहीं बदला है। प्लेयर्स, ऑफिशियल और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। हम समाधान निकालने के लिए ICC से बातचीत जारी रखेंगे। मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर विवाद
बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी है। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था। इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की। 7 फरवरी को बांग्लादेश का पहला मैच
टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ने वाली हैं। तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। वहीं टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से होना है। KKR ने मुस्तफिजुर को ₹9.2 में खरीदा था, फिर IPL से करने पर विवाद
16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 7 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया। आखिर में टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में जानिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *