पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा का आज जन्मदिन है। वह आज 37 साल के हो गए हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने उन्हें कुछ अलग अंदाज में बधाई दी। उन्होंने करीब 13 फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। साथ ही लिखा है कि मेरे जीने की वजह को जन्मदिन मुबारक हो। मैं सचमुच तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। 3 पॉइंट में जानिए परिणीति चोपड़ा ने क्या लिखा… अंबाला कैंट में रहते हैं परिणीति के माता-पिता परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हुई थी। 17 साल की उम्र में परिणीति लंदन चली गईं। जहां से उन्होंने मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। प्रदेश सरकार ने परिणीति चोपड़ा को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। उनके पिता पवन चोपड़ा और मां रीना चोपड़ा अंबाला कैंट में स्टाफ रोड पर रहते हैं। परिणीति के पिता की राय मार्केट में चोपड़ा ऑटोमोबाइल नाम से स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। 2023 में उदयपुर में हुई थी शादी परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई थी। राघव चड्ढा का परिवार दिल्ली में रहता है। उनका ननिहाल जालंधर में है। राघव आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और वह पहले पंजाब के प्रभारी भी रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही परिणीति चोपड़ा ने एक बेटे को जन्म दिया है।
- 11/11/2025
0
26
Less than a minute
You can share this post!
administrator
