पाकिस्तान का वर्ल्डकप बायकॉट करना मुश्किल:दावा-2 फरवरी को कोलंबो रवाना होगी टीम; बांग्लादेश के सपोर्ट में नहीं खेलने की धमकी दी थी

पाकिस्तान का वर्ल्डकप बायकॉट करना मुश्किल:दावा-2 फरवरी को कोलंबो रवाना होगी टीम; बांग्लादेश के सपोर्ट में नहीं खेलने की धमकी दी थी

पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप से हटना मुश्किल है। टीम 2 फरवरी को कोलंबो के लिए रवाना होगी। न्यूज एजेंसी PTI ने गुरुवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्र के हवाले से दावा किया है कि बोर्ड ने टीम के 2 फरवरी की सुबह कोलंबो रवाना होने का शेड्यूल तय कर दिया है। इससे टूर्नामेंट या 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले के बहिष्कार की किसी भी संभावना पर लगभग विराम लग गया है। उम्मीद है कि PCB शुक्रवार को अपने खेलने की अधिकृत पुष्टि कर देगा। पाकिस्तान वर्ल्डकप से क्यों नहीं हट सकता है?
PM शहबाज से नकवी ने मुलाकात की थी
PCB के चीफ मोहसिन नकवी ने सोमवार, 26 जनवरी को प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में पाकिस्तान के वर्ल्ड कप पार्टिसिपेशन और भारत के खिलाफ मुकाबले को बाते हुईं। नकवी ने कहा कि अगले शुक्रवार या सोमवार तक आखिरी फैसला लिया जाएगा। सूत्र ने बताया कि जब PCB चीफ मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की, तो उन्होंने साफ किया कि सभी फैसले पाकिस्तान क्रिकेट के स्थिर और मजबूत भविष्य को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे। साथ ही ICC व अन्य सदस्य बोर्डों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे जाएंगे।’ नकवी ने वर्ल्ड कप छोड़ने धमकी क्यों दी थी?
भारत में खेलने से मना करने के बाद ICC ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से हटा दिया था। उसके स्थान पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में अधिकृत एंट्री दी गई। इसके विराेध में पाकिस्तानी बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी। उन्होंने वहां के अखबार द डॉन से कहा था- ‘ICC ने बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया। हम अब सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, अगर उन्होंने मना कर दिया तो हम भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।’ इसके बाद ICC ने PCB को चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार क्यों किया?
बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था। इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की। बांग्लादेश के वर्ल्डकप से बाहर होने की टाइम लाइन ——————————————————– पाकिस्तानी क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वर्ल्डकप से पहले पाकिस्तान पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, कमिंस, मैक्सवेल और हेजलवुड नहीं आए मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को लाहौर पहुंच गई। जहां वह पाकिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। कंगारुओं के लिए यह सीरीज वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम है। इसे पाकिस्तान की तैयारियों के फाइनल स्टेज के रूप में देखा जा रहा है। सीरीज का पहला मैच 29 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *