बॉलीवुड की चर्चा में बनी ‘डॉन 3’ विवाद की आग अब और भड़क गई है। इस फिल्म को लेकर पहले से ही तनातनी चल रही थी, लेकिन अब मामला प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों , अभिनेता रणवीर सिंह और डायरेक्टर -प्रोड्यूसर फरहान अख्तर के बीच बातचीत औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में बड़ा फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। मिड-डे में छपी खबर के मुताबिक इस महीने के अंत में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया दोनों पक्षों को बुलाकर मध्यस्थता करेगा, ताकि विवाद के सारे पहलुओं को बैठकर सुलझाया जा सके। अधिकारियों ने बताया है कि दोनों को लगभग 10 दिनों का समय दिया जाएगा समाधान के लिए। यदि इस दौरान मतभेद दूर नहीं हो पाते हैं, तो मामला सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) तक पहुंच सकता है। ‘डॉन 3’ की इस खींचतान की शुरुआत तब हुई जब रणवीर सिंह ने फिल्म को छोड़ दिया था। फिल्म के निर्माताओं ने आरोप लगाया कि प्री-प्रोडक्शन के काम, शेड्यूल में बदलाव और एंट्राज के खर्चे से भारी नुकसान हुआ है। लिहाजा, प्रोडक्शन पक्ष ने रणवीर से करीब ₹40 करोड़ के मुआवजे की मांग की है, जो कि परियोजना पर पहले से खर्च हो चुका बताया जा रहा है। रणवीर सिंह पक्ष का कहना है कि उन्होंने फिल्म में कोई अग्रिम राशि नहीं ली और इसलिए कोई हर्जाना देना उचित नहीं है। रणवीर ने इस मामले को लेकर कहा कि जब उन्होंने किसी अन्य प्रोजेक्ट पर वह समय खर्च किया, तब भी उन्होंने किसी तरह की मुआवजे की मांग नहीं की थी। इससे यह विवाद और भी जटिल हो गया है। इसी बीच, इस विवाद के बीच एक अफवाह भी उभरी थी कि फरहान अख्तर ने रणवीर को हटाकर ऋतिक रोशन को फिल्म में शामिल करने की कोशिश की है। लेकिन खुद ऋतिक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें कभी भी इस फिल्म के लिए संपर्क नहीं किया गया और यह खबर गलत रिपोर्टिंग है।
- 14/02/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
administrator
