फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट टल सकती है:रिपोर्ट में दावा-कुछ अहम सीन के री-शूट में लग रहा है ज्यादा वक्त

फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट टल सकती है:रिपोर्ट में दावा-कुछ अहम सीन के री-शूट में लग रहा है ज्यादा वक्त

एक्टर सलमान खान की मोस्ट-अवेटेड वॉर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट टल सकती है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म के री-शूट और कुछ जरूरी प्रक्रियाओं की वजह से इसकी टाइमलाइन आगे बढ़ गई है। हालांकि, फिल्म की टीम ने अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल तय की गई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के कुछ अहम सीन का री-शूट चल रहा है, जिसमें टीम को उम्मीद से ज्यादा वक्त लग रहा है। बताया जा रहा है कि सलमान खान और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया कहानी के इमोशनल और ड्रामैटिक इम्पैक्ट को और स्ट्रॉन्ग बनाना चाहते हैं, इसी वजह से प्रोडक्शन में देरी हो रही है। नया शूटिंग शेड्यूल रिपोर्ट के मुताबिक, 9 फरवरी से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में फिल्म का नया शूटिंग शेड्यूल शुरू होने वाला है। इसके बाद कुछ ही दिनों की शूटिंग बचने की उम्मीद है। सूत्र के अनुसार, फिल्म की पूरी शूटिंग फरवरी के आखिर तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद अपूर्व लाखिया री-शूट किए गए सीन की एडिटिंग शुरू करेंगे। रक्षा मंत्रालय की स्क्रीनिंग प्रोडक्शन और एडिटिंग के साथ-साथ फिल्म की रिलीज रक्षा मंत्रालय की अनिवार्य स्क्रीनिंग पर भी निर्भर करेगी। इस प्रक्रिया की वजह से रिलीज में और देरी हो सकती है। यह स्क्रीनिंग इसलिए जरूरी होती है ताकि असली घटनाओं और राष्ट्रीय हितों को सही और संवेदनशील तरीके से दिखाया जा सके, खासतौर पर जब फिल्म का विषय सेना से जुड़ा हो। रिलीज डेट को लेकर अटकलें मौजूदा हालात को देखते हुए पहले तय की गई अप्रैल रिलीज अब संभव नहीं लग रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान का मानना है कि देशभक्ति से जुड़ी इस फिल्म को बेहद सोच-समझकर पेश किया जाना चाहिए और इसलिए टीम को किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना चाहिए। सूत्र के अनुसार, सलमान खान और अपूर्व लाखिया रिलीज टालने के विकल्प पर गंभीरता से चर्चा कर रहे हैं, हालांकि अभी तक कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है। टीम अलग-अलग तारीखों पर विचार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *