रश्मिका-विजय की फिल्म ‘राणाबाली’ का फर्स्ट लुक रिलीज:शादी के जश्न के बीच फैंस को बड़ा सरप्राइज, कपल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने जीता दिल

रश्मिका-विजय की फिल्म ‘राणाबाली’ का फर्स्ट लुक रिलीज:शादी के जश्न के बीच फैंस को बड़ा सरप्राइज, कपल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने जीता दिल

शादी के जश्न के बीच फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘राणाबाली’ का फर्स्ट लुक और गाना रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर कर कपल को शादी की बधाई भी दी। ‘राणाबाली’ के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें रश्मिका और विजय के किरदारों, राणाबाली और जयम्मा की शादी से जुड़े खूबसूरत पल दिखाए गए हैं। वीडियो में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद शानदार तरीके से कैद की गई है, जिससे फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। वीडियो के अंत में “Happy Married Life Vijay Rashmika” लिखकर कलाकारों को शादी की शुभकामनाएं भी दी गईं हैं। साथ ही ‘राणाबाली’ का पहला गाना “एंधय्या साथी /ओ मेरे साजन” भी जारी किया गया है। यह ट्रैक खास तौर पर फिल्म के शादी वाले सीन को पिरोता है और दर्शकों को 19वीं सदी के माहौल में रोमांटिक जादू का अहसास कराता है। फिल्म ‘राणाबाली’ को राहुल सांकृत्यायन ने निर्देशित किया है। यह 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक पैन-इंडिया ऐतिहासिक ड्रामा है जिसमें विजय देवरकोंडा एक सिपाही राणाबाली की भूमिका में हैं और रश्मिका ‘जयम्मा’ का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वॉसलू विलेन के रूप में नजर आएंगे, जिसे लेकर भी चर्चा तेज है। बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में आयोजित एक निजी समारोह में शादी रचा ली। शादी की खुशियों के बीच मेकर्स ने उनके फैंस को फिल्म का फर्स्ट लुक और गाना रिलीज कर एक खास तोहफा दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *