लुधियाना में धर्मेंद्र के गांव में मातम:पड़ोसी बोले- भाईदूज पर आए, हमेशा लस्सी पीकर जाते थे; मुंहबोली बहन रोने लगी

लुधियाना में धर्मेंद्र के गांव में मातम:पड़ोसी बोले- भाईदूज पर आए, हमेशा लस्सी पीकर जाते थे; मुंहबोली बहन रोने लगी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। दोपहर बाद मुंबई के विले पार्ले श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। धर्मेंद्र का जन्म लुधियाना के साहनेवाल में हुआ था। इनके पिता केवल किशन गांव के सरकारी स्कूल में हेडमास्टर थे। आज धर्मेंद्र को पूरा देश ही-मैन के नाम से जानता है। धर्मेंद्र ने साहनेवाल में जिस घर में अपना बचपन बिताया, अब भी वो घर वैसा का वैसा है। हालांकि वह अपना पैतृक घर बेच चुके हैं और वहां पर नया घर बन चुका है। इसके बाहर अभी भी धर्मेंद्र हाउस लिखा है। पड़ोसियों का कहना है कि भाईदूज पर धर्मेंद्र यहां आए थे। हम हमेशा सरकारी स्कूल जाते थे। साथ ही पास के डेरे में लस्सी जरूर पीते थे। यहां रहने वाली बुजुर्ग महिला माया ने बताया कि मैं और धर्मेंद्र बचपन में साथ खेलते थे। जब भी धर्मेंद्र यहां आते थे मैं उन्हें राखी बांधती थी, लेकिन अब कहानी खत्म हो गई। यह कहते हुए माया के आंख में आंसू आ गए। साहनेवाल गांव से 3 तस्वीरें… 10 नवंबर को सांस लेने में हुई थी तकलीफ
धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर में रखा गया। मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसे परिवार ने नकार दिया। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। परिवार और डॉक्टरों की टीम घर पर ही उनका ध्यान रख रही थी। धर्मेंद्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *