हैलोवीन पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:आलिया बनीं ‘लारा क्रॉफ्ट’, ‘लेडी सिंघम’ के लुक में दिखीं दीपिका, नीता अंबानी ‘ऑड्री हेपबर्न’ के लुक में नजर आईं

हैलोवीन पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:आलिया बनीं ‘लारा क्रॉफ्ट’, ‘लेडी सिंघम’ के लुक में दिखीं दीपिका, नीता अंबानी ‘ऑड्री हेपबर्न’ के लुक में नजर आईं

कॉन्टेंट क्रिएटर ओरी ने शुक्रवार को एक हैलोवीन पार्टी का वीडियो शेयर किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी पहुंचे। इस पार्टी में आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, आर्यन खान, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता जैसे सितारे शामिल हुए। ओरी ने जो वीडियो शेयर किया, उसकी शुरुआत खुद ओरी से होती है। उन्होंने डिज्नी की फिल्म लिटिल मरमेड के किरदार ‘सेबेस्टियन द क्रैब’ का लुक अपनाया। उन्होंने लाल रंग का कॉस्ट्यूम पहना था। इसके बाद एंट्री होती है नीता अंबानी की, जो फिल्म ब्रेकफास्ट ऐट टिफनीज की ऑड्री हेपबर्न के लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस, डायमंड टियारा और क्लासिक हेयरस्टाइल की थी। आलिया भट्ट ने फिल्म टॉम्ब रेडर की लारा क्रॉफ्ट से इंस्पायर्ड लुक अपनाया। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, शॉर्ट्स और बेल्ट के साथ एक्शन हीरोइन वाला अवतार लिया। वहीं, दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म के किरदार ‘लेडी सिंघम’ में दिखाई दीं। रणवीर सिंह हमेशा की तरह इस बार भी सबसे अलग नजर आए। उन्होंने मार्वल के कैरेक्टर डेडपूल का कॉस्ट्यूम पहना। आर्यन खान भी इस पार्टी में नजर आए। ओरी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आपको कौन सा कॉस्ट्यूम सबसे अच्छा लगा?” कमेंट सेक्शन में कई स्टार्स ने प्रतिक्रिया दी। अनन्या पांडे ने लिखा – “नीता आंटी।” वहीं खुशी कपूर और जान्हवी कपूर ने भी नीता अंबानी का नाम लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *