पलामू में खौफनाक वारदात: ममेरे भाई ने नाबालिग बहन की गला काटकर हत्या की, फिर खुद रेलवे ट्रैक पर दी जान

पलामू में खौफनाक वारदात: ममेरे भाई ने नाबालिग बहन की गला काटकर हत्या की, फिर खुद रेलवे ट्रैक पर दी जान

झारखंड के पलामू जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी नाबालिग ममेरी बहन की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है।

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सदर प्रखंड के कौड़िया पंचायत अंतर्गत बखारी गांव के पीपरडीह टोला में एक युवक ने अपनी ही नाबालिग ममेरी बहन की हत्या कर दी और बाद में खुद भी जान दे दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका 16 वर्षीय खुशबू कुमारी अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार रात वह अपने 22 वर्षीय ममेरे भाई बिट्टू कुमार सिंह उर्फ टिंकू के साथ एक ही कमरे में सो रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने घर में रखे धारदार हथियार (टांगी) से खुशबू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

अगली सुबह सोमवार को युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि उसने हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर थाना प्रभारी लालजी के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, क्योंकि दोनों एक ही कमरे में थे। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *