रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनगणना 2027 को बताया विकास की कुंजी

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनगणना 2027 को बताया विकास की कुंजी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में जनगणना 2027 के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन पूरा किया। जानिए पूरी प्रक्रिया, तारीखें और इसका राज्य के विकास पर असर।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जनगणना 2027 के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व गणना) की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

जनगणना विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण और डेटा भरने की पूरी प्रक्रिया समझाई। अधिकारियों के अनुसार, 1 मई से 15 मई तक सेल्फ एन्यूमरेशन का चरण चलेगा। इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक राज्यभर में मकानों का सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा।

इस अभियान के दौरान नियुक्त प्रगणक (एन्यूमरेटर) घर-घर जाकर लोगों से जानकारी एकत्र करेंगे। इसके लिए सभी जिलों में प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जनगणना सिर्फ आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह सरकार की योजनाओं को सही दिशा देने का एक अहम आधार है। उन्होंने बताया कि सटीक और अद्यतन आंकड़ों से ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया कि इस प्रक्रिया में क्षेत्रीय भाषाओं की जानकारी रखने वाले कर्मियों को भी शामिल किया जाए, ताकि जानकारी का आदान-प्रदान बेहतर तरीके से हो सके। मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 में तकनीकी पहल की सराहना करते हुए इसे सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की।

इस मौके पर जनगणना निदेशालय के निदेशक प्रभात कुमार, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *