इस नवरात्रि रांची वासियों को एक साथ दो तोफाहा|

इस नवरात्रि रांची वासियों को एक साथ दो तोफाहा|

इस नवरात्री रांची शहर वासियों को दो तोफाहा मिलने वाला है।बता दे की 3 अक्टूबर को सुकुरहुटू में ट्रांसपोर्ट नगर पहले फसे का उद्घाटन दोपहर 12 बजे किया जायेगा। वही दुसरा फसे का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके बाद 4 अक्टूबर को सुबह 11:30 कांटाटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन किया जायेगा और इसे पब्लिक के लिया चालू कर दिया जाएगा।

इन दोनो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन करेंगे।

बता दे की इन दोनो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन करेंगे। इस कांटाटोली फ्लाइओवर में सभी 486 प्रीकोस्ट सेगमेंटल बॉक्स चढ़ाने का काम पूरा हो गया है।वही बिजली के पोल लगाने का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है। सड़क पर कुछ जगह बिटुमिन चढ़ाने का काम अभी भी बचा है,जिससे जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश की जा रही है।

कब इस फ्लाइओवर का काम शुरू हुआ था?

बता दे की इस कांटाटोली फ्लाइओवर की योजना 2016 में बनी थी।इस फ्लाईओवर में 42 करोड़ रुपए की लागत से 900 मी. का निर्माण होना था।इस फ्लाइओवर प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ था।इसके बाद इसकी लंबाई बढ़ाकर 1250 मी.कर दी गई थी। और फिर इसका लागत बढ़कर 84 करोड़ रुपए पर पहुंच गई,लेकिन काम शुरू नही हुआ ।आपको बता दे की जब हेमंत सरकार आई तो डीपीआर और डिजाइन फिर से रिवाइज किया गया था।अब इसकी लंबाई 2250 मीटर कर दी गई। अंतिम में 225 करोड़ की लागत से फ्लाइओवर का निर्माण पूरा हुआ।वही यूटिलिटी लाइन शिफ्टिंग में लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च हुए है।

इस बार झारखंड का पहला ट्रांसपोर्ट नगर 112 करोड़ रूपए की लागत से बनाया गया है। इस ट्रांसपोर्ट नगर के शुरू होने से रांची को ट्रैफिक से मुक्ति मिलेगी। इस प्रोजेक्ट का विचार मई 2022 में रखी गई थी । इस नए ट्रांसपोर्ट नगर के पार्किंग में 424 वाहनों को खड़ा करने का व्यवस्था किया गया है।
नम्बर 1 प्लेटफार्म पर 93 एक्स्ट्रा लार्ज, 11 लार्ज और 7 स्मॉल पार्किंग बनाया गया है।वही दूसरी प्लेटफ्रोम पर 179 लार्ज और 50 स्मॉल वाहन और साथ ही साथ तीसरे प्लेटफार्म पर 64 छोटे वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था है।
साथ ही साथ इस ट्रांसपोर्ट नगर में ड्राइवरों के रेस्ट करने के लिए 180 बेड लगाए गए है और 150 लोगो के लिए फूड कोर्ट का भी इंतज़ाम किया गया है।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *