रांची में भारी बारिश की आशंका, सभी स्कूल 19 जून को बंद रहेंगे |

रांची में भारी बारिश की आशंका, सभी स्कूल 19 जून को बंद रहेंगे |

रांची, 18 जून 2025:
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के तहत रांची जिला में 19 जून 2025 को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची जिला के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है।


किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश?

यह आदेश सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) तथा सभी निजी विद्यालयों पर लागू होगा।

  • कक्षा KG से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय 19 जून 2025 (बुधवार) को बंद रहेंगे।

नहीं मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।


स्कूल प्रशासन को निर्देश

जिला प्रशासन ने यह निर्देश सभी संबंधित शिक्षा पदाधिकारियों, प्राचार्यों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षा क्षेत्र के प्रभारी अधिकारियों तथा विद्यालय संचालन से जुड़े अन्य अधिकारियों को भेज दिया है। सभी से इस आदेश का सख्ती से पालन कराने की अपील की गई है।


जनता के लिए संपर्क सुविधा

रांची जिला प्रशासन ने नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए व्हाट्सएप नंबर ★ अबुआ साथी – 9430328080 ★ भी उपलब्ध कराया है।


मौसम विभाग की चेतावनी क्या कहती है?

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड, रांची के बुलेटिन के अनुसार 19 जून को भीषण वर्षा की संभावना है। रांची को रेड ज़ोन श्रेणी में चिह्नित किया गया है। इसी के मद्देनज़र यह ऐहतियाती कदम उठाया गया है।

subscriber

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *