ट्रंप टैरिफ विवाद पर बोले पीएम मोदी: किसानों, मछुआरों और डेयरी सेक्टर के हितों से नहीं होगा कोई समझौता

ट्रंप टैरिफ विवाद पर बोले पीएम मोदी: किसानों, मछुआरों और डेयरी सेक्टर के हितों से नहीं होगा कोई समझौता

नई दिल्ली।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया और इस मुद्दे पर भारत का रुख स्पष्ट किया।

टैरिफ विवाद पर पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश
बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से तेल खरीद को लेकर नाराजगी जताते हुए भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया है। इस पर विपक्ष केंद्र सरकार को लगातार घेर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस संदर्भ में कहा:

“भारत के किसानों का हित सर्वोपरि है। हम कभी भी किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से समझौता नहीं करेंगे। मुझे पता है कि इसके लिए मुझे राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।”


स्वामीनाथन जी को दी श्रद्धांजलि, कृषि सुधारों पर जोर

सम्मेलन में पीएम मोदी ने डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ कृषि उत्पादन ही नहीं, बल्कि बायोडायवर्सिटी और बायो-हैप्पीनेस जैसे विचारों से स्थानीय समुदायों को सशक्त किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन का मानना था कि जैव विविधता से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि डॉ. स्वामीनाथन की स्मृति में “एमएस स्वामीनाथन अवॉर्ड फॉर फूड एंड पीस” की शुरुआत की गई है, जो विकासशील देशों के उन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा जिन्होंने खाद्य सुरक्षा में अहम योगदान दिया है। इस पुरस्कार के पहले विजेता नाइजीरिया के प्रोफेसर घोषित किए गए हैं।


भारत बन रहा है कृषि उत्पादन का वैश्विक केंद्र

पीएम मोदी ने बताया कि भारत आज चावल, गेहूं, कपास, सब्जी और मछली उत्पादन में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। सोयाबीन, मूंगफली और सरसों जैसी फसलों का उत्पादन भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय देश के किसानों की मेहनत और सरकार की किसान-केंद्रित नीतियों को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *