झारखंड में 1.89 लाख ऑटो बिना परमिट सड़कों पर, परिवहन विभाग ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड में 1.89 लाख ऑटो बिना परमिट सड़कों पर, परिवहन विभाग ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड में बिना परमिट चल रहे ऑटो-रिक्शा पर अब परिवहन विभाग सख्त रुख अपनाने जा रहा है। ताज़ा समीक्षा में खुलासा हुआ है कि राजधानी रांची समेत राज्यभर में 1,89,000 से अधिक ऑटो बिना वैध परमिट के दौड़ रहे हैं। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

राज्य में कुल 2 लाख से अधिक ऑटो, मात्र 15 हजार के पास परमिट
परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में कुल 2,04,941 पैसेंजर ऑटो-रिक्शा पंजीकृत हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 15,779 वाहनों के पास ही वैध परमिट है। शेष ऑटो बिना अनुमति के सड़कों पर चल रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था और राजस्व दोनों पर असर पड़ रहा है।

स्पेशल ड्राइव और कैंप लगाने के निर्देश
विभाग ने इंफोर्समेंट टीम को आदेश दिया है कि बिना परमिट वाले ऑटो की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके लिए विशेष ड्राइव और कैंप लगाकर चालकों को परमिट के लिए आवेदन करने को प्रेरित किया जाएगा।

निबंधन के साथ परमिट की योजना
समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग निबंधन के समय ही परमिट जारी करने की योजना पर काम कर रहा है। इस प्रक्रिया को लागू करने के लिए बिहार में अपनाए गए मॉडल का अध्ययन किया जाएगा, ताकि वहां की व्यवस्था को झारखंड में भी लागू किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *