धनबाद में भाजयुमो की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

धनबाद में भाजयुमो की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

धनबाद। स्वतंत्रता दिवस से पहले धनबाद में देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बुधवार सुबह भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना और एकता का संदेश फैलाना था।

स्कूल के बच्चे, युवा और महिला कार्यकर्ता भी हुए शामिल

हाथों में तिरंगा लिए स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा-युवतियां, महिला कार्यकर्ता और भाजपा नेता जोश और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने किया।

यह तिरंगा यात्रा डीआरएम चौक से शुरू होकर कोर्ट रोड होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची, जहां शहीद रणधीर वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


देशभक्ति के नारों से सराबोर रहा माहौल

पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम और हर घर तिरंगा के नारों से वातावरण गूंज उठा। बच्चों और युवाओं के उत्साह ने माहौल को और जोशीला बना दिया। रास्ते में शहरवासियों ने घरों और प्रतिष्ठानों से तिरंगा लहराकर और पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।


“यह यात्रा हर भारतीय की है” – नित्यानंद मंडल

मीडिया से बात करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, “यह यात्रा किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि हर भारतीय की है, जो देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *