Ranchi News (रांची समाचार): रांची सिविल कोर्ट ने कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह को जमानत दे दी है। अपर न्यायायुक्त-5 की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई, जहां बिट्टू सिंह की ओर से अधिवक्ता सुनील पांडेय और जेनी विभा ने बहस की।
जून में हुई थी गिरफ्तारी
रांची पुलिस ने बिट्टू सिंह को 13 जून को गिरफ्तार किया था। उस समय पुलिस ने उसके पास से दो रायफल, 23 जिंदा कारतूस, एक कार और कई अन्य सामान बरामद किए थे। इस कार्रवाई के दौरान संदीप थापा की भी गिरफ्तारी हुई थी।

कई मामलों में आरोपी
बिट्टू सिंह पर हत्या, हत्या का प्रयास और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामलों में आरोप लगे हैं। हालांकि, सिविल कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में उसे जमानत दे दी। साथ ही सह-अभियुक्त संदीप थापा को भी अदालत ने बरी कर दिया।