चतरा में नक्सलियों का आतंक: ट्रैक्टर और सवारी गाड़ी को किया आग के हवाले

चतरा में नक्सलियों का आतंक: ट्रैक्टर और सवारी गाड़ी को किया आग के हवाले

Chatra News | नक्सली घटनाएँ: झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है। बुधवार देर रात लावालौंग थाना क्षेत्र के लेंबोडीह गांव में नक्सलियों ने दो गाड़ियों को आग लगा दी। बताया जा रहा है कि इस घटना को कुख्यात नक्सली कमांडर मनोहर गंझू के दस्ता ने अंजाम दिया।

नक्सलियों ने की आगजनी

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नक्सली पहले गाड़ियों के मालिकों की तलाश कर रहे थे। जब वे हाथ नहीं लगे, तो गुस्से में आकर ट्रैक्टर और एक सवारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से गांव में भय और तनाव का माहौल है।

पुलिस ने तेज किया अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

पुलिस सहयोग का आरोप बना वजह

गांव वालों ने बताया कि ग्रामीण संतन गंझू पर पुलिस की मदद करने का आरोप है। उसने अफीम की खेती नष्ट कराने में पुलिस को सहयोग दिया था और ट्रैक्टर उपलब्ध कराया था। इस कार्रवाई में कई लोगों को NDPS एक्ट के तहत जेल भी भेजा गया था।

सूत्रों का कहना है कि हाल ही में जेल से बाहर आए एक युवक ने नक्सलियों के साथ मिलकर इस आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *