रामगढ़: भुरकुंडा और कुजू गोलीकांड की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी राहुल दुबे ने ली, कंपनियों को दी चेतावनी

रामगढ़: भुरकुंडा और कुजू गोलीकांड की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी राहुल दुबे ने ली, कंपनियों को दी चेतावनी

रामगढ़। जिले के भुरकुंडा और कुजू में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी राहुल दुबे ने ली है। इस संबंध में उसने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कई लोगों और कंपनियों को चेतावनी दी है।

प्रेस विज्ञप्ति में दुबे ने दावा किया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे भुरकुंडा के सयालडीह स्थित पप्पू जैन के घर और कुजू के भोंदा केशरी के घर पर उसके गैंग ने गोलीबारी की। उसने यह भी कहा कि उसके फोन कॉल की अनदेखी करने का यह परिणाम है। चेतावनी देते हुए लिखा गया कि यह केवल “कान का पर्दा खोलने” के लिए गेट पर फायरिंग की गई है। अगर उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो अगला निशाना ऑफिस, घर और गाड़ियां होंगी।

दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा कि जब तक उसके गैंग से समझौता नहीं हो जाता, तब तक इलाके में काम पूरी तरह बंद रहना चाहिए। उसने धमकी दी कि अगर काम दोबारा शुरू किया गया, तो भुरकुंडा और उरीमारी साइडिंग के क्रैकर मशीनों को आग के हवाले कर दिया जाएगा।

साथ ही, PSME कंपनी नंबर 9 और नंबर 10 के अधिकारियों—टी.के. राव और बट्टू बाउरी—को भी साफ चेतावनी दी गई कि तुरंत काम रोक दिया जाए। अन्यथा, कंपनी के बाहर चलने वाली गाड़ियों को जलाने की धमकी दी गई है।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *