झारखंड में 1 सितंबर से शराब की नई उत्पाद नीति (Liquor Policy) लागू होने जा रही है। इसके साथ ही शराब के रेट्स में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नई नीति के तहत विदेश में बनी विदेशी शराब (Foreign Made Foreign Liquor) की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जबकि भारत में बनी विदेशी शराब (India Made Foreign Liquor – IMFL) के कई ब्रांड्स महंगे हो गए हैं। वहीं बीयर और देसी शराब पर भी 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
प्रीमियम विदेशी ब्रांड्स अब सस्ते
नई दर लागू होने के बाद प्रीमियम विदेशी ब्रांड्स काफी किफायती हो गए हैं।
- Royal Salute अब 20,000 रुपये की बजाय 13,400 रुपये में मिलेगी (6,600 रुपये सस्ती)।
- Royal Brackla Single Malt की कीमत 17,500 से घटकर 11,900 रुपये।
- Glenlivet अब 5,400 की जगह 4,100 रुपये में उपलब्ध।
- Chivas Regal और Black Label जैसे ब्रांड्स करीब 900 रुपये सस्ते।
- Jacob’s Creek Wine भी 1,650 रुपये से घटकर 1,250 रुपये में मिलेगी।
इंडिया मेड फॉरेन लीकर (IMFL) के ब्रांड्स महंगे
नई नीति से IMFL ब्रांड्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
- Officer’s Choice और Royal Stag 670 रुपये से बढ़कर 780 रुपये हो गए।
- Black Dog, 100 Pipers और William Lawson में 200-250 रुपये का इजाफा।
- Bacardi और Golfer Shot की बोतलें 100 रुपये महंगी।
- Antiquity Blue और Blenders Pride भी 150 रुपये तक महंगे।
- हालांकि, Old Monk Gold Reserve पहले से 105 रुपये सस्ती होकर 675 रुपये में उपलब्ध होगी।
बीयर और देसी शराब भी महंगी
नई शराब नीति के तहत बीयर और देसी शराब की कीमत में भी लगभग 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
इस तरह 1 सितंबर से झारखंड में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी राहत और झटका दोनों एक साथ आने वाले हैं—जहां प्रीमियम विदेशी ब्रांड्स बेहद सस्ते हो गए हैं, वहीं IMFL, बीयर और देसी शराब के लिए ज्यादा खर्च करना होगा।

