गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा: मदरसा से लौट रहे दो बच्चों को वाहन ने कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर |

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा: मदरसा से लौट रहे दो बच्चों को वाहन ने कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर |

गुमला: झारखंड के गुमला ज़िले में शनिवार सुबह राँची–गुमला एनएच-23 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नवाटोली नहर के पास एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने दो मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक बच्चे की पहचान फरहान मिर्दाहा के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल मुर्सिल मिर्दाहा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, राँची रेफर किया गया। दोनों बच्चे राँची के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित हाटू मदरसा में पढ़ाई करते थे और बिना बताए अपने गांव सुपा (भरनो थाना क्षेत्र) लौट रहे थे।


हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण गुस्से में आ गए। उन्होंने भरनो चौक पर एनएच-23 को जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजादोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि तेज़ रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।


पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर भरनो पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल एनएच-23 पर लंबा जाम लगा हुआ है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *