हजारीबाग में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान, अलग जाति में शादी के लिए परिवार नहीं हुआ राजी |

हजारीबाग में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान, अलग जाति में शादी के लिए परिवार नहीं हुआ राजी |

हजारीबाग के बड़कागांव में अलग जाति में शादी की इजाजत न मिलने से परेशान प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बड़कागांव थाना क्षेत्र के पुंदौल गांव में अलग जाति में शादी की अनुमति न मिलने से परेशान एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार रात की है।

मृतकों की पहचान 26 वर्षीय मंटू पांडेय और सुलेखा कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों ने जहर खाने से पहले लंबी वीडियो कॉल पर एक-दूसरे से बात की थी। हालत बिगड़ने पर दोनों को इलाज के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवक-युवती अलग-अलग जातियों से थे और उनके परिजनों ने उनकी शादी के लिए हामी नहीं भरी थी। प्रेम प्रसंग की जानकारी जब परिवारवालों को हुई, तो उन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन परिवार राजी नहीं हुआ। इसी वजह से दोनों ने यह दर्दनाक कदम उठाया।

घटना की पुष्टि बड़कागांव थाना के एसआई अभिषेक कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि युवक की मौत अस्पताल में हुई और वहीं उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

दोनों का अंतिम संस्कार रविवार को चंदौल श्मशान घाट में किया गया, जहां पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *