रांची के खेलगांव चौक में भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती, मौके पर मौत |

रांची के खेलगांव चौक में भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती, मौके पर मौत |

रांची: राजधानी रांची के खेलगांव चौक में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे युवती सड़क पर गिर गई। इसके बाद बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी आगे बढ़ाई और युवती को कुचलते हुए वहां से फरार हो गया।

इस हादसे में युवती के साथ स्कूटी पर बैठा उसका छोटा भाई बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे हल्की चोटें आईं।


मौके पर उमड़ी भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों ने भी बस चालक की लापरवाही पर गुस्सा जताया।

हादसे को करीब से देखने वाले छोटे भाई ने बताया कि किस तरह स्कूल बस का ड्राइवर युवती को टक्कर मारकर बेरहमी से कुचलता हुआ भाग गया।


मंदिर जा रही थी युवती

मृतका कोकर की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वह अपने छोटे भाई के साथ पूजा करने मंदिर जा रही थी, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *