Ranchi: राजधानी रांची में आज सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई जमीन घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम अरगोड़ा चौक से करहल मोड़ तक जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्लोबल प्लेटिनम पहुँची और ब्लॉक ए में छानबीन की। यहां कांके रिजॉर्ट के संचालक गुंजन सिंह के आवास पर कई दस्तावेज बरामद हुए और कैश भी जब्त किया गया। इस दौरान नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गई ताकि बरामद नकदी की गिनती की जा सके।
जांच के दौरान ईडी ने पिछले साल भी इसी मामले में छापेमारी की थी। टीम ने उस समय कांके रिजॉर्ट और आसपास के क्षेत्र के जमीन दस्तावेजों की जांच की थी और ग्रामीणों से पूछताछ भी की थी।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में शिकायत मिली थी कि कुछ जमीनों के नंबर बदलकर उन्हें बेचा गया। इसी के तहत आज की यह कार्रवाई की गई है।
ईडी की टीम अब भी लगातार छानबीन कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

