Ranchi Sports Update: झारखंड की राजधानी रांची में तीन साल बाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर 2025 को JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
2022 के बाद पहली बार रांची में वनडे
रांची में पिछला वनडे मैच अक्टूबर 2022 में खेला गया था, जहां टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी थी। लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर रांची के क्रिकेट प्रेमियों को अपने घर में टीम इंडिया का वनडे मैच देखने का मौका मिलेगा।
रांची को जनवरी में भी मिल सकता है बड़ा मैच
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर आएगी। ऐसे में संभावना है कि रांची को उस सीरीज में भी एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबला मेजबानी का मौका मिले।
JSCA स्टेडियम का वनडे रिकॉर्ड
अब तक इस मैदान पर कुल 6 वनडे मैच खेले गए हैं –
- भारत ने 3 मैच जीते
- 2 मुकाबलों में हार मिली
- 1 मैच रद्द हुआ
इसके अलावा JSCA स्टेडियम में 3 टेस्ट मैच और 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। महिला क्रिकेट में भी यहां 3 वनडे और 3 टी-20 मुकाबलों की मेजबानी हो चुकी है।
भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
टेस्ट सीरीज
- पहला टेस्ट – दिल्ली
- दूसरा टेस्ट – गुवाहाटी
वनडे सीरीज
- पहला वनडे – 30 नवंबर, रांची
- दूसरा वनडे – 3 दिसंबर, रायपुर
- तीसरा वनडे – 6 दिसंबर, विशाखापट्टनम

