खूंटी में चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी भतीजा फरार — पारिवारिक विवाद की आशंका |

खूंटी में चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी भतीजा फरार — पारिवारिक विवाद की आशंका |

झारखंड के खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के कोरवा गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बताया जा रहा है कि भतीजे ने अपने चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय गनसा लोहरा के रूप में की गई है। यह घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।


हत्या के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने बरामद की कुल्हाड़ी

हत्या का आरोप मृतक के ही भतीजे सुगना लोहरा पर लगा है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही अड़की थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की, जिसे उसने लकड़ियों के ढेर में छिपाया हुआ था।


पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला होने की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।


पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द होगी गिरफ्तारी

खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
उन्होंने कहा कि, “आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
ग्रामीणों ने भी बताया कि हत्या के पीछे भतीजे सुगना लोहरा का ही हाथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *