रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। सीनियर एसपी राकेश रंजन ने आदेश जारी करते हुए एक दर्जन थाना प्रभारियों और 28 सब-इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण कर दिया है। नए एसएसपी के कार्यभार संभालने के बाद से ही बदलाव की चर्चा थी, जो अब आधिकारिक रूप से सामने आई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थापित किया गया है —
- सतीश कुमार 1 – थाना प्रभारी, पिठोरिया
- सिद्धांत – थाना प्रभारी, तुपुदाना
- अजय कुमार दास – ओपी प्रभारी, बीआईटी मेसरा
- टिंकू रजक – थाना प्रभारी, चान्हो
- मनोज करमाली – थाना प्रभारी, मांडर
- मनीष कुमार – ओपी प्रभारी, खरसीदाग
- नवीन शर्मा – थाना प्रभारी, बुढ़मू
- गोविंद कुमार – थाना प्रभारी, लापुंग
- सुजीत कुमार उरांव – थाना प्रभारी, बेड़ो
- सत्य प्रकाश उपाध्याय – टीओपी प्रभारी, दलादली
- शुभम कुमार – थाना प्रभारी, ठाकुरगांव
- सुनील कुमार गौड़ – प्रभारी, टीओपी खादगढ़ा
- रंजीत कुमार – यातायात थाना प्रभारी, पंडरा
- गौतम कुमार रजवार – थाना प्रभारी, अनगड़ा
- दुलाल कुमार महतो – टीओपी प्रभारी, मोराबादी
- फैज रब्बानी – ओपी प्रभारी, पंडरा
- राहुल कुमार मेहता – ओपी प्रभारी, मुरी
कई अधिकारियों को हटाया गया उनके वर्तमान पद से
इन थाना प्रभारियों को वर्तमान पद से हटाकर अन्य स्थानों पर भेजा गया है —
- अभय कुमार – सदर थाना
- संजीव कुमार – बरियातू थाना
- गगन कुमार ठाकुर – प्रभारी, अभियोजन कोषांग
- चंदन कुमार गुप्ता – अरगोड़ा थाना
- राहुल – सुखदेव नगर थाना
- भावेश कुमार – चुटिया थाना
- रितेश कुमार महतो – डोरंडा थाना
- अभिषेक कुमार दो – लोअर बाजार थाना
- देव प्रताप धन – हिंदपीढ़ी थाना
- हीरालाल शाह – धुर्वा थाना
नई टीम के साथ काम करेंगे एसएसपी राकेश रंजन
नए सीनियर एसपी राकेश रंजन के पदभार संभालने के बाद यह पहला बड़ा प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है। उन्होंने अपने नेतृत्व में एक नई पुलिस टीम का गठन किया है ताकि कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।
सूत्रों के अनुसार, इस तबादले में कुछ ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें कुछ महीने पहले ही नए थाना का चार्ज मिला था। अब नई टीम के साथ रांची पुलिस के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

