रांची में सनसनी: दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी पर फायरिंग, गंभीर रूप से घायल |

रांची में सनसनी: दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी पर फायरिंग, गंभीर रूप से घायल |

रांची:
राजधानी रांची में एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े दहशत फैला दी। बुधवार दोपहर कटहल मोड़ के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने एक सीमेंट कारोबारी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कारोबारी अपनी दुकान पर ग्राहकों से बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और बिना कुछ बोले उन पर लगातार गोलियां बरसाने लगे। बताया जा रहा है कि कारोबारी को आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगी हैं।

गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास की दुकानें तुरंत बंद कर दी गईं और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

फिलहाल घायल कारोबारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *