रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अड्डेबाजों पर नकेल, 203 लोग हिरासत में |

रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अड्डेबाजों पर नकेल, 203 लोग हिरासत में |

रांची पुलिस ने शहरभर में अड्डेबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सोमवार रात विशेष अभियान चलाया। 70 से अधिक स्थानों पर छापेमारी, 203 लोग पकड़े गए। आगे भी नियमित कार्रवाई की घोषणा।

Ranchi: शहर में बढ़ती अड्डेबाजी और उससे जुड़ी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रांची पुलिस ने सोमवार देर रात व्यापक अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन छापेमारी की गई, जो देर रात तक जारी रही।

पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान 203 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से कई को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि कुछ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कई इलाकों में बिना वजह खड़े युवकों को भी पुलिस ने तुरंत हटाया।

अभियान नामकुम, कांके, बिरला मैदान, विद्यानगर, नरकोपी, लालपुर, हरमू समेत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के 50 से अधिक स्थानों पर चलाया गया। पुलिस टीमों ने चौक-चौराहों, पार्क, सुनसान इलाके और संभावित क्राइम स्पॉट पर रातभर निगरानी बढ़ाई।

एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि अकसर अड्डेबाजी के दौरान युवक नशा करते हैं या आपराधिक घटनाओं की योजना बनाते हैं, जिससे अपराध बढ़ने का खतरा बढ़ता है। इसे रोकने के लिए ऐसे अभियान बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे ऑपरेशन नियमित रूप से चलाए जाएंगे

पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निडर होकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अड्डेबाजी की सूचना दें। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *