वैभव का अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर:एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए; 55 बॉल पर सेकंड फास्टेस्ट सेंचुरी भी लगाई

वैभव का अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर:एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए; 55 बॉल पर सेकंड फास्टेस्ट सेंचुरी भी लगाई

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। जिम्बाब्वे के हरारे क्रिकेट ग्रााउंड में इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भारतीय ओपनर ने 80 गेंदों पर 175 रन की पारी खेली। वैभव ने 80 गेंदों की पारी में 15 चौके और 15 छक्के जमाए। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 411 रन बनाए। स्टोरी में जानते हैं कि वैभव ने अंडरर-19 वर्ल्डकप फाइनल के कौन-कौन से रिकॉर्ड ध्वस्त किए। सूर्यवंशी फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही उन्मुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स हैं। उन्होंने 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ 108 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, वैभव (175) किसी भी ICC टूर्नामेंट फाइनल (अंडर-19 और सीनियर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन की शानदार पारी खेली थी। सूर्यवंशी ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पारी में 15 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल के नाम था, जिन्होंने 2008 में नामीबिया के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे, जबकि क्रेग सिमंस ने 2002 में केन्या के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। दूसरा सबसे तेज शतक वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बैटर बने। उन्होंने 55 बॉल पर सेंचुरी लगाई। ऑस्ट्रेलिया के विल मलाइजचुक इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ महज 51 गेंदों में शतक ठोक दिया था। सूर्यवंशी ने इस वर्ल्ड कप में 30 छक्के लगाए अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। वैभव ने इस वर्ल्ड कप में 30 छक्के जड़े हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेवाल्ड ब्रेविस के नाम था, जिन्होंने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में 18 छक्के लगाए थे। भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड का सबसे बड़ा स्कोर बनाया भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 411 रन बनाए। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 253 रन का था, जोकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2024 में बनाया था। ———————— मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत ने इंग्लैंड को 412 का टारगेट दिया:अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट दिया है। टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। कनिष्क चौहान 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। वैभव सूर्यवंशी 80 बॉल पर 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे (53 रन) ने अर्धशतक लगाया। अभिज्ञान कुंडू ने 40, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन बनाए। जेम्स मीटो ने 3 विकेट झटके। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को 2-2 विकेट मिले। पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *