आज रांची में वार्षिक पड़हा जतरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम |

आज रांची में वार्षिक पड़हा जतरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम |

रांची, 3 जून: राजधानी रांची के बेड़ो स्थित बाजारटांड़ मैदान में आज वार्षिक पड़हा जतरा सह सभा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पारंपरिक और सांस्कृतिक महोत्सव में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम का नेतृत्व विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. रवींद्रनाथ भगत करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ-साथ कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और बाल विकास मंत्री चमरा लिंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

भीड़ को नियंत्रित करने और आयोजन को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इसके अलावा, बारीडीह जतरा मैदान में भी आज इसी प्रकार का वार्षिक पड़हा जतरा सह सभा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। दोनों स्थानों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है।

यह महोत्सव झारखंड की आदिवासी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला एक प्रमुख आयोजन है, जो समुदाय की परंपराओं और एकजुटता का प्रतीक है।

subscriber

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *