बिहार के कैमूर में आकाशीय बिजली का कहर: खेत जाते समय 3 महिलाओं की मौत, 5 घायल |

बिहार के कैमूर में आकाशीय बिजली का कहर: खेत जाते समय 3 महिलाओं की मौत, 5 घायल |

कैमूर, बिहार।
बिहार के कैमूर जिले से सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिले के मोहनिया अनुमंडल क्षेत्र के कुरई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 8 बजे आठ महिलाएं खेत में धान की सोहनी करने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक आसमान से बिजली गिरी और तीन महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक और घायल महिलाएं

हादसे में जिन महिलाओं की मौत हुई, उनमें शामिल हैं –

  • मंगरी देवी (45 वर्ष)
  • प्रमशिला देवी (45 वर्ष)
  • कुमारी देवी (40 वर्ष)

ये तीनों महिलाएं दणीयलपुर कुरई गांव की ही रहने वाली थीं।

वहीं, हादसे में घायल हुईं महिलाएं हैं –

  • गीता देवी (40 वर्ष)
  • जानकी देवी (45 वर्ष)
  • कुंती देवी (40 वर्ष)
  • मीरा देवी (35 वर्ष)
  • पुष्पा देवी (40 वर्ष)

सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया।


प्रशासन की कार्रवाई और परिजनों का आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।

इस दौरान मृतक महिलाओं के परिजन आक्रोशित हो गए और तत्काल मुआवजे की मांग करने लगे। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति शांत हुई।


मौसम विभाग की चेतावनी

मॉनसून फिलहाल कमजोर पड़ा है, लेकिन मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की है। साथ ही खेतों में काम करने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे बारिश और आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *