बोकारो की अपहृत युवती 6 महीने बाद सुरक्षित मिली, हरियाणा से पुलिस ने किया रेस्क्यू

बोकारो की अपहृत युवती 6 महीने बाद सुरक्षित मिली, हरियाणा से पुलिस ने किया रेस्क्यू

Bokaro से अपहृत युवती को पुलिस ने 6 महीने बाद हरियाणा के मानेसर से सुरक्षित बरामद किया. पढ़ें पूरी खबर.

Bokaro News | Global Media Updates

बोकारो पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से अपहृत एक युवती को करीब 6 महीने बाद हरियाणा के मानेसर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने अपहरण के एक गंभीर मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।

चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जुलाई 2025 को कुर्रा बाजार से एक युवती का अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में पीड़िता के पिता द्वारा पिंड्राजोरा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी।


विशेष टीम बनाकर चला अभियान

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर चास एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार जांच करते हुए हरियाणा के मानेसर में छापेमारी की, जहां से युवती को सुरक्षित बरामद किया गया।

बरामद युवती की पहचान वैष्णवी कुमारी (उम्र लगभग 19 वर्ष), निवासी ग्राम कुरमा, थाना पिंड्राजोरा, जिला बोकारो के रूप में हुई है।


परिजनों को सौंपा गया, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने युवती को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रूपेंद्र कुमार राणा, पिंड्राजोरा थानेदार अभिषेक कुमार रंजन, अनुसंधानकर्ता चंदन कुमार दुबे, बनगडिया ओपी प्रभारी शुभम कुमार गोप, एएसआई क्यामुदीन अंसारी समेत कई पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *