रांची/कान्स: झारखंड की बेटी अनुष्का सेन ने Cannes Film Festival 2025 में शिरकत कर नया इतिहास रच दिया है। 22 साल की उम्र में अनुष्का ने रेड कारपेट पर अपने शानदार डेब्यू से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने वाइन कलर का गाउन पहनकर भारतीय और कोरियाई संस्कृति का खूबसूरत संगम प्रस्तुत किया।
अनुष्का सेन ने टीवी विज्ञापनों से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर सीरियल ‘रानी लक्ष्मीबाई’ से घर-घर में पहचान बनाई। आज वे नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर एक उभरती ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं।

रेड कारपेट पर छाई अनुष्का की मुस्कान और नमस्ते पोज
रेड कारपेट पर पहुंचते ही अनुष्का ने पारंपरिक भारतीय अंदाज में ‘नमस्ते’ और हार्ट पोज दिया, जिससे इंटरनेशनल ऑडियंस भी खासा प्रभावित नजर आई। उनके गाउन में आधुनिकता और भारतीय परंपरा का शानदार मिश्रण दिखाई दिया।
ड्रेस के पीछे छुपी है एक खास कहानी
अनुष्का के पिता अनिवार्ण सेन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी बेटी की यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह गाउन महज एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अभिव्यक्ति है — जिसमें भारत की विरासत और कोरिया की एलिगेंस को मिलाकर एक नई सांस्कृतिक पहचान दर्शाई गई है।

जमशेदपुर से दुनिया तक का सफर
अनुष्का सेन का ननिहाल जमशेदपुर जिले के साकची में है। आज वह लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं, जिन्होंने छोटे शहर से निकलकर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है। ग्लोबल फैन बेस और बेमिसाल टैलेंट की बदौलत वह आज भारत की प्रमुख युवा ग्लोबल आइकन में शुमार हैं।