CDS जनरल अनिल चौहान आज रांची पहुंचेंगे, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो |

CDS जनरल अनिल चौहान आज रांची पहुंचेंगे, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो |

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 19 सितंबर से 21 सितंबर तक तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो (East Tech Symposium 2024) का आयोजन होने जा रहा है। इस बीच आज, गुरुवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान रांची पहुंचेंगे। वे दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।

डिफेंस एक्सपो का आयोजन रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। यह कार्यक्रम 19 से 21 सितंबर तक चलेगा, जिसमें देशभर से रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, अधिकारी और विभिन्न कंपनियां हिस्सा लेंगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इससे पहले, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री से उनके रांची आवास पर मुलाकात कर औपचारिक निमंत्रण दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *