चाईबासा मुठभेड़: 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता |

चाईबासा मुठभेड़: 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता |

चाईबासा (झारखंड): पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) का स्वयंभू जोनल कमांडर और 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अप्टन मारा गया। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया। तभी बुर्जुवा पहाड़ी पर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया।

मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें नक्सली का शव, एक SLR राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए।

डीआईजी कोल्हान नुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान अमित हांसदा के रूप में हुई है, जो भाकपा (माओवादी) का सक्रिय जोनल कमांडर था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।

मुठभेड़ के दौरान बाकी नक्सली घने जंगलों में भाग निकले। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *