CM Hemant Soren on Bharat Ratna for Shibu Soren: “यह राज्य की जनता की भावना है”

CM Hemant Soren on Bharat Ratna for Shibu Soren: “यह राज्य की जनता की भावना है”

रांची अपडेट: झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों ने मिलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग उठाई। सदन में सदस्यों ने सुझाव दिया कि विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर इसे भारत सरकार को भेजा जाए।

सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा—
“यह सिर्फ सदन की ही नहीं बल्कि राज्य की जनता की भावना है। विधायकों ने सदन में इस भावना को रखा है और इस पर विचार किया जाएगा।”

सभी दलों ने रखी मांग

इससे पहले सदन में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो और जदयू विधायक सरयू राय ने भी एक स्वर में शिबू सोरेन को भारत रत्न दिए जाने की मांग की।
सदन में उठी यह आवाज झारखंड की जनता की भावनाओं को दर्शाती है, जिससे यह संभावना मजबूत हो गई है कि राज्य सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार तक पहुंचाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *