Corona Update Jharkhand: झारखंड में फिर से कोरोना के केस बढ़े, रांची में 21 वर्षीय युवती समेत 3 मरीजों की पुष्टि |

Corona Update Jharkhand: झारखंड में फिर से कोरोना के केस बढ़े, रांची में 21 वर्षीय युवती समेत 3 मरीजों की पुष्टि |

रांची। झारखंड में कोरोना वायरस एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। राज्य में 24 मई को पहले केस की पुष्टि के बाद अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो चुकी है। तीनों मामलों की पुष्टि माइक्रोप्रैक्सिस लैब में की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है।


राज्य में 3 एक्टिव केस, रांची की युवती भी संक्रमित

ताजा जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र से रांची पहुंचे 61 वर्षीय व्यक्ति की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति लोहरदगा का निवासी है और फिलहाल होम क्वारंटीन में है। इसके अलावा, रांची की रहने वाली 21 वर्षीय महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसका इलाज रांची के सैंफोर्ड हॉस्पिटल में चल रहा है।

राज्य का पहला मामला 24 मई को सामने आया था, जिसका इलाज रांची के सेंतेविटा अस्पताल में चल रहा है। तीनों मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।


देश में भी बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

देशभर में कोरोना के मामले एक बार फिर से चिंता का विषय बन रहे हैं। अब तक देश में 1200 से अधिक केस दर्ज किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कई राज्यों में कोरोना के हल्के लक्षणों के साथ मामले सामने आ रहे हैं, जिससे संक्रमण का फैलाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है।


स्वास्थ्य विभाग ने की सतर्कता की अपील

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और नियमित हाथ धोने की अपील की है। साथ ही संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराने और डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

राज्य सरकार फिलहाल हालात पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं।

subscriber

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *