DGP अनुराग गुप्ता को CID और ACB का अतिरिक्त प्रभार |

DGP अनुराग गुप्ता को CID और ACB का अतिरिक्त प्रभार |

रांची: झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता को CID (क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) और ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

अनुराग गुप्ता, 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में झारखंड के DGP के रूप में कार्यरत हैं। जब उन्हें राज्य के डीजीपी पद पर नियमित नियुक्त किया गया था, तब उन्होंने ACB और CID का अतिरिक्त कार्यभार छोड़ दिया था। अब सरकार ने एक बार फिर इन दोनों विभागों की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंप दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *