धनबाद: बलियापुर सीओ का औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मचारियों को चेतावनी

धनबाद: बलियापुर सीओ का औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मचारियों को चेतावनी

धनबाद के बलियापुर अंचल के नवनियुक्त अंचलाधिकारी मुरारी नायक पदभार संभालते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के दो दिन बाद ही, मंगलवार को उन्होंने अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीओ ने नाराजगी जताई और सभी को समय पर कार्यालय पहुंचने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी काम में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीओ नायक ने अनुशासन, समयपालन और पारदर्शिता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया कि जनता के कार्य में बाधा डालने या अनावश्यक देरी करने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई होगी।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अंचल क्षेत्र में बिचौलियों का दखल काफी बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों को भ्रष्टाचार और देरी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस व्यवस्था पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी का ऐलान किया और कहा कि अब कोई भी काम अवैध माध्यम से नहीं होगा।

सीओ ने जनता से अपील की कि वे किसी भी कार्य के लिए सीधे अंचल अधिकारी या अधिकृत कर्मियों से ही संपर्क करें, ताकि पारदर्शी और त्वरित सेवा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *