दुर्गा पूजा अलर्ट: झारखंड पुलिस की छुट्टियां रद्द, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश |

दुर्गा पूजा अलर्ट: झारखंड पुलिस की छुट्टियां रद्द, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश |

Ranchi: दुर्गा पूजा के मद्देनज़र झारखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस दौरान राज्यभर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

वरिष्ठ अधिकारियों—जोनल आईजी, रेंज डीआईजी, एसपी और कमांडेंट—को निर्देश दिया गया है कि किसी भी आपात स्थिति में पर्याप्त बल उपलब्ध रहे। छुट्टी की अनुमति सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही संबंधित अधिकारी की स्वीकृति से दी जाएगी।

पुलिस मुख्यालय ने यह भी आदेश जारी किया है कि इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक सभी पुलिसकर्मी तैयारी की स्थिति में रहें। जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *