घाटशिला उपचुनाव में JMM का दबदबा, सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी को बड़ी बढ़त से हराया |

घाटशिला उपचुनाव में JMM का दबदबा, सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी को बड़ी बढ़त से हराया |

Ranchi: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं, और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इस सीट पर शानदार जीत दर्ज की है। JMM उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 38,524 वोटों के विशाल अंतर से पराजित किया।

गिनती के सभी राउंड पूरे होने के बाद भी सोमेश चंद्र सोरेन ने लगातार बढ़त बनाए रखी, जिससे उनकी जीत शुरू से ही लगभग तय मानी जा रही थी। उपचुनाव में JMM और BJP के बीच सीधा मुकाबला था, जिसे JMM ने निर्णायक अंतर से अपने नाम कर लिया।

जीत के बाद JMM में जश्न

परिणाम घोषित होते ही JMM कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। घाटशिला क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया।
इस जीत ने न सिर्फ JMM का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि इलाके में पार्टी की पकड़ को भी और मजबूत कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *