घाटशिला उपचुनाव: शुरुआती राउंड में JMM को बढ़त, सुरक्षा के बीच मतगणना जारी
Ranchi: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक गर्मी चरम पर है। मतगणना के शुरुआती चार राउंड पूरे हो चुके हैं, और अब तक के रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 20,026 वोट मिले हैं।
वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 12,612 वोट प्राप्त हुए हैं और वे दूसरे स्थान पर हैं।
मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
घाटशिला उपचुनाव के अंतिम नतीजे कुछ ही घंटों में आने की उम्मीद है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया गया है।
मतगणना के लिए कुल 20 राउंड निर्धारित हैं, जिनके लिए 15 टेबल लगाई गई हैं। पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 45 CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
बिना पास किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

13 प्रत्याशी मैदान में, मुकाबला JMM vs BJP के बीच
इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला JMM और BJP के बीच माना जा रहा है। दोनों दलों के समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर परिणामों को लेकर उत्सुकता के साथ प्रतीक्षा कर रहे हैं।
अंतिम नतीजों के आने के साथ ही घाटशिला सीट पर राजनीतिक समीकरण किस दिशा में जाएगा, यह कुछ देर में साफ हो जाएगा।

