गुमला में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, एक गिरफ्तार – हथियारों का जखीरा बरामद |

गुमला में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, एक गिरफ्तार – हथियारों का जखीरा बरामद |

झारखंड के गुमला जिले में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा ऑपरेशन अंजाम दिया गया। इस एनकाउंटर में झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने JJMP (झारखंड जन मुक्ति परिषद) संगठन के तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया, जबकि एक नक्सली को मौके से जिंदा गिरफ्तार किया गया।

केचकी जंगल में चला सर्च ऑपरेशन

गुमला एसपी हरिश बिन जमा को खुफिया जानकारी मिली थी कि JJMP नक्सली संगठन के कुछ उग्रवादी जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही गुमला जिला बल और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया।

फायरिंग में तीन उग्रवादी मारे गए, एक गिरफ्तार

पुलिस टीम जैसे ही जंगल में पहुंची, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी मारे गए, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। मारे गए नक्सलियों की पहचान लोहरदगा के लालू लोहरा और सुजीत उरांव तथा लातेहार के छोटू उरांव के रूप में हुई है।

हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक-एक 56 राइफल, एक एसएलआर और एक इंसास राइफल बरामद की। गुमला एसपी ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है ताकि किसी और नक्सली की मौजूदगी की जांच की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *