हरमू नदी पर हाई-लेवल ब्रिज की योजना को मिली मंजूरी, रांची में यातायात होगा और सुगम

हरमू नदी पर हाई-लेवल ब्रिज की योजना को मिली मंजूरी, रांची में यातायात होगा और सुगम

रांची: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी और नयाटोली के बीच स्थित हरमू नदी पर एक अत्याधुनिक हाई-लेवल ब्रिज के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इस पुल के निर्माण से हरमू, कडरू और सहजानंद चौक से हिंदपीढ़ी व मेन रोड की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को सीधी और सुगम राह मिलेगी, जिससे यात्रा का समय भी घटेगा।

यह प्रस्तावित ब्रिज शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है। पथ निर्माण विभाग ने इस कार्य के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कराने हेतु योग्य कंसल्टेंसी एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। चुनी गई एजेंसी को 60 दिनों के भीतर DPR सौंपनी होगी, जिसमें भू-अर्जन रिपोर्ट भी शामिल होगी, क्योंकि पुल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता पड़ सकती है।

ब्रिज के निर्माण से DAV कपिलदेव स्कूल की ओर से कडरू होते हुए मेन रोड जाने वाले मौजूदा घुमावदार रास्ते की समस्या खत्म होगी। इससे रांची के भीतरी इलाकों पर यातायात का दबाव भी कम होगा और लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा।

गौरतलब है कि इस ब्रिज को लेकर पहले भी टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन कुछ कारणों से यह योजना अटक गई थी। अब राज्य सरकार ने इस परियोजना को पुनः प्राथमिकता सूची में शामिल किया है। निर्माण कार्य के बाद सड़क चौड़ीकरण और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़ी अन्य योजनाओं पर भी तेजी से काम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *