हजारीबाग मुठभेड़: एक करोड़ इनामी नक्सली सहदेव सोरेन समेत तीन उग्रवादी ढेर, सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी

हजारीबाग मुठभेड़: एक करोड़ इनामी नक्सली सहदेव सोरेन समेत तीन उग्रवादी ढेर, सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी

हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली मारे गए। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान भी जारी रखा है।

रांची/हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन उर्फ अनुज और उसके दो साथियों को ढेर कर दिया। सहदेव सोरेन भाकपा माओवादी का सेंट्रल कमिटी सदस्य था और लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था।

यह इलाका बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा से सटा हुआ है। कोबरा, हजारीबाग और गिरिडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। मुठभेड़ के बाद चलाए गए तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों को तीन शव मिले, जिनमें सहदेव सोरेन की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। माना जा रहा है कि मुठभेड़ में कई अन्य नक्सली भी घायल हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

सहदेव सोरेन पर झारखंड पुलिस ने कुछ महीने पहले ही एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। वह कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा था और लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। यह कार्रवाई झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *