Heavy Rain Alert: रांची में 24 जून से भारी बारिश की चेतावनी, तेज़ हवाओं के साथ गिर सकता है ओलावृष्टि |

Heavy Rain Alert: रांची में 24 जून से भारी बारिश की चेतावनी, तेज़ हवाओं के साथ गिर सकता है ओलावृष्टि |

Weather Update (Ranchi): झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने 24 जून से लेकर 26 जून तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वज्रपात और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

22 और 23 जून को रांची में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, झारखंड के 10 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज बारिश के आसार हैं।

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश:
गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 22 और 23 जून को भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में भी बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

24 जून से 26 जून तक मौसम बिगड़ेगा:
मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून से रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, और गुमला में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 27 जून तक सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, और सिमडेगा जिलों में भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है।

आज रांची में बादल और ठंडी हवाएं:
शनिवार सुबह से ही रांची के आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। दिनभर 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

पिछले तीन दिनों की बारिश से जनजीवन प्रभावित:
हाल के दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी रही। रजरप्पा, जोन्हा जैसे इलाकों में नदियां उफान पर हैं, जिससे बांधों के गेट खोलने पड़े। गुरुवार और शुक्रवार को बारिश के चलते राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *