झारखंड में महा गठबंधन की सरकार बनने के बाद हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को सीएम पद के लिए शपथ लिया ।
सीएम शपथ लेने के 6 दिन बाद गुरुवार को राजभवन के अशोक उद्यान में 11 मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। आज के इस शपथ ग्रहण समारोह में संतोष गंगवार शपथ दिलाएंगे। आपको जानकारी दे दे की नई सरकार में 5 मंत्रियों को रिपीट किया गया है। लेकिन, JMM और कांग्रेस ने अपने 50%मंत्रियों को बदला है। सबसे जरूरी बात है कि फॉरवर्ड कोटे से मंत्री नहीं बनाया गया है ।
वही मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से 6 , कांग्रेस से 4 और राजद से एक विधायक मंत्री बन रहे है। इससे पहले हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को अकेले ही रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

इस बार jmm ने अपने तीन मंत्रियों को किया रिपीट,वही 3 नए चेहरे भी लाए।
JMM ने नई कैबिनेट में तीन मंत्रियों को रिपीट किया है। चाईबासा से विधायक दीपक बिरुवा, घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन और मधुपुर से विधायक हफ़ीज़ुल हसन अंसारी इस बार भी मंत्री बन सकते है। तीनों हेमंत सोरेन की पिछली सरकार में मंत्री थे।
साथ ही पार्टी ने तीन नए चेहरे गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गोमिया से विधायक योगेंद्र प्रसाद और बिशुनपुर से विधायक चमरा लिंडा को मौका दिया है। योगेंद्र कुर्मी यानी महतो समाज से आते है और हेमंत सोरेन के करीबी है।

इस बार कांग्रेस से दो पुराने और दो नए चेहरों को मौका मिला।
कांग्रेस ने अपने 4 मंत्रियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर और मांडर से विधायक शिल्पी नेहा तिर्की शामिल है। इरफान अंसारी हेमंत सोरेन की पिछली कैबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्री थे। जबकि दीपिका पांडेय सिंह कृषि मंत्री थी। साथ ही पार्टी ने राधाकिशोर और शिल्पी नेहा को पहली मंत्री बनाने का फैलाए किया है।

बात करे राजद की तो इस बार राजद को अपने यादव कैबिनेट पर भरोसा दिखाया।
इस बार झारखंड सरकार में राजद ने अपने यादव वोटबैंक को साधने का प्रयास किया है। पार्टी ने अपने कोटा से गोड्डा विधायक संजय यादव को मंत्री बनाने का आईला किया है।
वही लालू यादव का मंत्री बनना राजद के लिए फायदेमंद है।
15 साल बाद याद चुनाव जीते है। आपको बता दे कि इससे पहले 2009 में गोड्डा से राजद के टिकट पर ही जीते थे। और अभी पार्टी के प्रदेश महासचिव हैं।