Jamtara Accident: सड़क हादसे में घायल बच्चे की अस्पताल में मौत! BJP ने की लापरवाह कर्मचारियों के निलंबन की मांग |

Jamtara Accident: सड़क हादसे में घायल बच्चे की अस्पताल में मौत! BJP ने की लापरवाह कर्मचारियों के निलंबन की मांग |

जामताड़ा (Jamtara): जिले के नाला क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसे में घायल एक बच्चे की सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना के बाद भाजपा नेता और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही को मौत की वजह बताया।


बीजेपी नेताओं का आरोप – “लापरवाही ने छीनी मासूम की जान”

भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के कारण आए दिन मरीजों की जान जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि घायल बच्चे को अस्पताल से बिना उचित इलाज के रेफर कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को तुरंत निलंबित नहीं किया गया, तो हजारों लोगों के साथ धरना आंदोलन किया जाएगा।


पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने की निष्पक्ष जांच की मांग

पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने कहा कि बच्चे की मौत अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार कर्मियों को निलंबित किया जाए।
इस दौरान सिविल सर्जन ने भरोसा दिलाया कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी


मौके पर जुटे कार्यकर्ता और ग्रामीण

घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जुट गई।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
लोगों ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *