जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद आज सात जिलों की 24 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है ।केंद्रशासित प्रदेश में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं। इनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं।

वही बता दे की जम्मू कश्मीर चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। बड़ी बात ये है की जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद मुख्यमंत्री चुनने के लिए चुनाव हो रहा है।
वहीं, पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षाबलों और एजेंसियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही चुनाव आयोग ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में 4, जम्मू में 19 और उधमपुर में 1 विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है।
सात जिलों में पहले चरण की 24 सीटों पर मतदान आज होने वाला है। वही बता दे की जम्मू-कश्मीर में कुल 90 सीटें हैं, जिनमें 47 घाटी में और 43 जम्मू संभाग में हैं।

साथ ही साथिए भी जाना जरूरी है कि जम्मू-कश्मीर में कुल तीन चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण में 18 सितंबर यानी आज वोटिंग हो रही है। दूसरे में 25 सितंबर और तीसरे फेज में 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। इन सभी चरणों के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।
आज पहले चरण के चुनाव में 35,500 प्रवासी कश्मीरी मतदाता जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में स्थापित 24 विशेष मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे।अभी तक के 9 बजे तक के रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में हुए मतदान का प्रतिशत सामने आ चुका है। 24 सीटों पर अब तक 11.11 फीसदी मतदान हुआ है।
जिसमे से
- अनंतनाग- 10.26%
- डोडा- 12.90%
- किश्तवाड़- 14.38%
- कुलगाम- 10.77%
- पुलगाम- 9.18%
- रामबन- 11.91%
- शोपियां- 11.44%