Jamshedpur Corona Case: कोल्हान में सामने आया कोरोना संक्रमण का पहला मामला |

Jamshedpur Corona Case: कोल्हान में सामने आया कोरोना संक्रमण का पहला मामला |

झारखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। ताजा मामला कोल्हान क्षेत्र से सामने आया है, जहां जमशेदपुर की एक महिला Rapid Antigen Test में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि, अब तक RT-PCR रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हुई है।

महिला बेंगलुरु से लौटी थी, कदमा में की जा रही है होम आइसोलेशन

जानकारी के अनुसार, संक्रमित महिला 25 मई को बेंगलुरु से झारखंड लौटी थीं। वापसी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें कदमा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रैपिड टेस्ट के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है। महिला मूल रूप से सरायकेला बाजार की निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में कदमा में रह रही हैं।

RT-PCR रिपोर्ट का इंतजार, स्वास्थ्य विभाग की नजर

स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि अंतिम पुष्टि के लिए महिला का सैंपल MGM अस्पताल भेजा गया है, जहां RT-PCR जांच की जाएगी। रिपोर्ट आने में करीब 48 घंटे का समय लग सकता है। तब तक महिला को घर पर ही आइसोलेशन में रखने की सलाह दी गई है।

subscriber

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *